Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Fashion : … अब यहां तो बालों में ही आग लगाकर शुरू हो गया हेयर कटिंग का फैशन, अच्छा मानिए या बुरा…

Fashion : … अब यहां तो बालों में ही आग लगाकर शुरू हो गया हेयर कटिंग का फैशन, अच्छा मानिए या बुरा…

Amazing Style Of Hair Cutting, Fire In Hair & Cutting Started, Is It New Trend Of Fashion : फैशन की दुनिया में तकनीक क्या-क्या कर सकती है, इसे जानना और समझना आसान नहीं है। बालों की कटिंग सामान्य रूप से तो कैंची से ही हो सकती है। लेकिन, अगर कोई नाई बालों में आग लगाकर हेयर कटिंग करने लगे तो यह कौन सा फैशन डिजाइन है। शुरू में यह विश्वास करना कठिन है, लेकिन बात सही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो तो यही बता रहा है। 

दिल्ली के राजौरी गार्डन का वीडियो

इंस्टाग्राम यूजर @sahil_the_hairartist दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित एक हेयर स्टाइलिस्ट (Hair stylist burn girl’s hair video) हैं। उनको डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्सर वो लड़कियों के बाल काटते हुए वीडियोज पोस्ट करते हैं, पर कुछ महीनों पहले साहिल ने जो वीडियो पोस्ट किया, उसे देखकर लगेगा कि वो बाल नहीं काट रहे, बल्कि उसे आग लगा रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए साहिल ने लिखा- “खुद की मेहनत पर भरोसा रखता हूं!”

निचले हिस्से के बालों को लाइटर से जालना

वायरल वीडियो में साहिल एक लड़की के बाल काट रहे हैं, पर वो असल में काट नहीं रहे, उसे आग के हवाले कर रहे हैं। वो लड़की के बालों के निचले हिस्से को लाइटर से जलाते हैं। बाल आग पकड़ लेते हैं और तेजी से जलने लगते हैं। यहां तक कि जल-जलकर वो नीचे भी गिरने लगते हैं। इसके बाद साहिल कंघी से बालों को झाड़ने लगते हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब किसी हेयर स्टाइलिस्ट ने बालों को आग लगाकर उसे सेट करने का तरीका खोजा हो। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कुछ में तो कुल्हाड़ी से बालों को काटा जाता है। ऐसे वीडियो के बारे में सोचने समझने की जरूरत नहीं है,बस मजा लीजिए।

Share this:

Latest Updates