Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश में 23 नये सैनिक स्कूलों की मंजूरी के साथ सैनिक स्कूलों की संख्या हो जाएगी 42 

देश में 23 नये सैनिक स्कूलों की मंजूरी के साथ सैनिक स्कूलों की संख्या हो जाएगी 42 

National update, national news, education news, sainik school : देश में सैनिक स्कूलों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए केन्द्र सरकार ने 23 नये सैनिक स्कूलों को मंजूरी दी है। छठी कक्षा से शुरू होनेवाले ये सैनिक स्कूल गैर-सरकारी संगठनों, निजी स्कूलों और राज्य सरकारों के साथ साझेदारी क्रमबद्ध तरीके से खोले जायेंगे। इन स्कूलों को 100 नये सैनिक स्कूल स्थापित करने की सरकार की पहल के तहत मंजूरी दी गयी है। इस पहल के तहत सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा नये सैनिक स्कूलों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना उद्देश्य

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विभिन्न आवेदनों के मूल्यांकन के बाद 23 नये स्कूलों को खोलने की मंजूरी दी है। इस पहल से सैनिक स्कूल सोसाइटी के तत्वावधान में साझेदारी मोड के तहत खुलने वाले नये सैनिक स्कूलों की संख्या बढ़ कर 42 हो गयी है। इसके अलावा मौजूदा 33 सैनिक स्कूल पहले से ही पूर्ववर्ती पैटर्न के तहत काम कर रहे हैं। नये सैनिक स्कूलों की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने सहित बेहतर कैरियर के अवसर प्रदान करना है। यह निजी क्षेत्र को, युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में सरकार के साथ मिल कर काम करने का अवसर भी देता है। नये 23 सैनिक स्कूलों की प्रदेशवार सूची सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे

नये सैनिक स्कूल, सम्बन्धित शिक्षा बोर्डों से सम्बद्धता के अलावा, सैनिक स्कूल सोसायटी के तत्वावधान में कार्य करेंगे और सोसायटी द्वारा निर्धारित साझेदारी मोड में नये सैनिक स्कूलों के लिए नियमों और विनियमों का पालन करेंगे। वे अपने नियमित सम्बद्ध बोर्ड पाठ्यक्रम के अलावा सैनिक स्कूल पैटर्न के छात्रों को अकादमिक प्लस पाठ्यक्रम की शिक्षा भी प्रदान करेंगे।

Share this:

Latest Updates