Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Parineeti – Raghav marriage : घोड़े पर नहीं, इस रॉयल चीज से परिणीति को लेने आएंगे राघव

Parineeti – Raghav marriage : घोड़े पर नहीं, इस रॉयल चीज से परिणीति को लेने आएंगे राघव

Actress Parineeti Chopra, MP Raghav Chaddha, Parineeti Chopra and Raghav Chadda marriage : राघव चड्ढा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द विवाह रचाने वाली हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे। इसके बाद सदा सदा के लिए एक हो जाएंगे। शादी से पहले हफ्ते भर चलने वाली रस्में की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। अब दिल्ली के कपूरथला हाउस में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार अपने सपनों की दुल्हनिया को लेने के लिए राघव चढ़ा घोड़े पर सवार होकर नहीं बल्कि एक खास चीज पर सवार होकर आएंगे। 

अरदास के साथ शुरू हुईं शादी की रस्में

17 सितंबर को अरदास और शबद कीर्तन के साथ शादी की रस्म शुरू हो चुकी है। अरदास में शामिल होने वालों में राघव-परिणीति के अलावा दोनों के परिवार, रिश्तेदार और कुछ करीबी लोग शामिल हुए। अब ‘फैमिली गेट टू गेदर’ होगा यानी शादी के जश्न की शुरुआत दोनों परिवार आपस में मिलकर करेंगे। बताते चलें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी राजस्थान के उदयपुर में होने वाली है।

उदयपुर के लीला पैलेस होटल में होगी शादी

बताते चलें की राजस्थान के उदयपुर में शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 23 सितंबर को परिणीति के चूड़ा रस्म से होगी। इसके बाद संगीत, कॉकटेल, मेहंदी और शादी की बाकी रस्में होंगी। उदयपुर के लीला पैलेस होटल में शादी होगी। इसके अलावा राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सात फेरे ताज लेक पर लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार अपनी दुल्हनिया को लेने राघव घोड़ी चढ़कर अथवा लग्जरी कार में नहीं आएंगे।  वह रॉयल बोट से अपनी दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा को लेने आएंगे। 23 सितंबर की संध्या बेला में संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम गुआवा गार्डन में आयोजित होगा। इसके अलावा अलग-अलग स्थान पर शादी से जुड़े कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इसमें 24 सितंबर अपराहन 3.30 बजे जयमाला, 4 बजे फेरा और 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद रात 8.30 बजे रिसेप्शन होगा। इसमें बॉलीवुड से जुड़े सितारे और राजनीति से जुड़े खास मेहमान शामिल होंगे।

Parineeti Chopra and Raghav Chaddha

Share this:

Latest Updates