Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharm adhyatm : श्रीकृष्ण को पसंद है बांसुरी, मोरपंख, गाय और ये चीजें, जानें इनका क्या है महत्व

Dharm adhyatm : श्रीकृष्ण को पसंद है बांसुरी, मोरपंख, गाय और ये चीजें, जानें इनका क्या है महत्व

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, religious : यूं तो हम जानते हैं कि श्रीकृष्ण को दूध, दही और माखन बहुत प्रिय है। लेकिन क्या आपको पता है उन्हें कुछ चीजें इससे भी अधिक पसंद है और अगर उनकी पूजा-अर्चना में इन वस्तुओं का ध्यान रखा जाए तो वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। तो आइए बताते हैं कि इन चीजों में बांसुरी, मोरपंख, गाय, बैजयंती माला और लड्डू गोपाल की तस्वीर शामिल हैं। आखिर इन चीजों का क्या महत्व है और हमारे धर्म ग्रंथो में इसके लाभ की विस्तृत व्याख्या की गई हैं, आइए विस्तार से जानें इन बातों को।

बांसुरी रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है

कहते हैं प्रतीकात्मक तौर पर श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने अथवा घर के किसी अच्छे स्थान पर बांसुरी रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है।

मोर पंख से घर में सुख शांति बनी रहती है

बांके-बिहारी को मोरपंख भी अत्यंत प्रिय है, इसलिए उनके मुकुट में मोरपंख हमेशा लगा रहता है। और तो और इसके बिना कान्हा के मुकुट की सजावट अधूरी मानी जाती है। वास्तु के अनुसार इसे घर में रखने से सुख-शांति और समृद्धि आती है।

गाय व बछड़े की प्रतिमा रखने से प्रसन्न होते हैं श्रीकृष्ण

गाय और बछड़े की छोटी प्रतिमा भी घर में रखने से श्रीकृष्ण खुश होकर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं। कहते हैं कि इसे घर में रखने से भाग्य में वृद्धि होती है। इस प्रतिमा को घर के मंदिर या कमरे के ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है।

वैजयंती माला से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

घर में वैजयंती माला रखना भी अच्छा माना गया है। इससे घर में बरकत होती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

लड्डू गोपाल की तस्वीर बेहद शुभ होता है

खासकर जन्माष्टमी के दिन घर के बेडरूम में लड्डू गोपाल की तस्वीर जरूर लगाना चाहिए। इस दिन लड्डू गोपाल की तस्वीर घर लाना काफी शुभ माना गया है। इससे घर के सदस्यों और घर का तीव्र गति से विकास होता है।

Share this:

Latest Updates