Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस अभिनेता की 16 साल की बेटी मीरा की हो गई मौत, पहले से थी डिप्रेशन में, चल रहा था इलाज

इस अभिनेता की 16 साल की बेटी मीरा की हो गई मौत, पहले से थी डिप्रेशन में, चल रहा था इलाज

Entertainment world, Chennai news, Tamil cinema,Chennai update, South Indian actor Vijay Antony :  दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्देशक  विजय एंटनी की 16 साल की बेटी की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार 19 सितंबर को अभिनेता की बेटी मीरा ने अपने घर पर ही आत्महत्या कर ली। मीरा चेन्नई स्थित अपने घर में संदिग्ध हालत में मिली। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या की जताई जा रही आशंका

मिल रही जानकारी के अनुसार अभिनेता विजय एंटनी की बेटी मीरा डिप्रेशन में थीं। इसे लेकर उसका इसका इलाज भी चल रहा था। करा रही थीं। अपनी बेटी मीरा को जब विजय एंटनी देखने गए तो वह अपने कमरे में लटकी मिली थी । इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इस मामले में घर वालों की तरफ से भी कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है। परिवार के नजदीकी सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि मीरा कक्षा 12 की छात्रा थीं और वह चेन्नई के एक प्रसिद्ध स्कूल में अध्यनरत थी। स

जानिए कौन हैं विजय एंटनी

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और कंपोजर विजय एंटनी तमिल सिनेमा में काम करते हैं। वह निर्माता, अभिनेता, गीतकार, संपादक, ऑडियो इंजीनियर और संगीतकार भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम फातिमा है। फातिमा से उन्हें दो बेटियां हुईं मीरा और लारा। इधर  विजय एंटनी बेटी की निधन से परिवार समेत पूरे फिल्म इंडिस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 

Share this:

Latest Updates