Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Women reservation : … तो क्या महिला आरक्षण से बदल जाएगी झारखंड की राजनीतिक तस्वीर

Women reservation : … तो क्या महिला आरक्षण से बदल जाएगी झारखंड की राजनीतिक तस्वीर

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news, Jharkhand latest news, women reservation impact in Jharkhand : लोकसभा में पेश नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण विधेयक) के पारित होने के बाद झारखंड की राजनीति में महिलाओं की अहमियत बढ़ जाएगी, ऐसा माना जा रहा है। अगर हम आबादी की दृष्टि से देखें तो राजनीति में महिलाओं की कम दखलंदाजी है। प्रमुख राजनीतिक दलों में भी महिला चेहरों की कमी दिखती है। इस विधेयक की बात करें इसके प्रभावी हो जाने से झारखंड विधानसभा में 27 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। 

विधानसभा में 12 सीटों पर है महिलाओं का कब्जा

झारखंड विधानसभा में अभी कुल 12 महिला विधायक हैं। विधायकों की कुल संख्या 82 (एक मनोनीत) है। महिला विधायकों के मामले में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन आगे है। झारखंड मुक्ति मोर्चा से चार और कांग्रेस से चार महिला विधायक हैं। इन महिला विधायकों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटा से सीता सोरेन, सविता महतो, जोबा मांझी और बेबी देवी, कांग्रेस के खेमे से दीपिका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, नेहा शिल्पी तिर्की, अंबा प्रसाद, भाजपा सेवअपर्णा सेनगुप्ता, नीरा यादव एवं पुष्पा देवी, जबकि आजसू पार्टी से सुनीता चौधरी शामिल हैं।

लोकसभा में इनका है दबदबा

झारखंड से महिला लोकसभा सदस्यों की बात करें तो भाजपा से अन्नपूर्णा देवी और कांग्रेस से गीता कोड़ा लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। राज्यसभा सदस्य की बात करें तो झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं।

Share this:

Latest Updates