Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

RUSSIA- UKRAINE WAR : अबतक 14 हजार रूसी सैनिकों की मौत, 780 यूक्रेनी नागरिकों ने जान गंवाई

RUSSIA- UKRAINE WAR : अबतक 14 हजार रूसी सैनिकों की मौत, 780 यूक्रेनी नागरिकों ने जान गंवाई

यूक्रेन पर रूसी हमले के 23वें दिन रूसी सेना ने लवीव शहर को निशाना बनाया है। वहां रॉकेटों से हमला किया जा रहा है। इस बीच यूक्रेन का दावा है कि उसने अबतक 14 हजार रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस लड़ाई में 780 यूक्रेनी नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। यूक्रेन पर रूस का हमला शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रहा। दुनिया की तमाम ताकतों के प्रयास के बावजूद रूस के हमलावर रुख में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

यूक्रेन के प्रमुख शहर लवीव को निशाना बनाया

शुक्रवार की रात रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के प्रमुख शहर लवीव को निशाना बनाया। लवीव के मेयर ने हवाई अड्डे के पास रूसी रॉकेटों के हमले की पुष्टि की है। यहां धमाकों की आवाज कई बार सुनी गई है। इस युद्ध में आम नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने यूक्रेन में रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन के 780 नागरिकों की मौत की पुष्टि की है।

अस्पतालों पर 43 हमलों की पुष्टि

इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर 43 हमलों की पुष्टि की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस घेब्येयियस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि इन हमलों में 12 लोग मारे गए और 34 घायल हुए हैं। यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं हट रहा है। यूक्रेन की एयर डिफेंड फोर्स ने दावा किया है कि उन्होंने रूस के 14 ठिकानों को तबाह कर दिया है। यह एयर स्ट्राइक 17 मार्च को की गई थी। हालांकि रूस को कितना नुकसान हुआ है? यह बात अभी सामने नहीं आई है। यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि अब तक हुई जंग में 14 हजार से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा रूस को 108 हेलिकॉप्टर्स और 864 वाहन भी गंवाने पड़े हैं।

Share this:

Latest Updates