Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केरला से प्रतिबंधित संगठन केएलओ का लिंकमैन गिरफ्तार, न्यायालय ने चार दिनों की डिमांड पर भेजा

केरला से प्रतिबंधित संगठन केएलओ का लिंकमैन गिरफ्तार, न्यायालय ने चार दिनों की डिमांड पर भेजा

Kerala news, Kokrajhar news, national news : कोकराझार जिले के फकीराग्राम थाना प्रभारी सुशील छेत्री के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने एक अभियान चलाकर केरला से मोमेन राय नामक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कामतापुर लिबरेशन आॅर्गनाइजेशन (केएलओ) के एक लिंकमैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय में आज उसे पेश किया, जहां से उसे चार दिनों की पुलिस रिमांड पर आगे की पूछताछ के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने आज बताया है कि फकीराग्राम थाना अंतर्गत जदुमुनी गांव निवासी नरेन राय का पुत्र मोमेन राय केरला में रहकर केएलओ की मदद कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर फकीराग्राम पुलिस ने लोकेशन ट्रैक करने के बाद केरला से मोमेन राय को गिरफ्तार कर फकीराग्राम ले आयी है। पुलिस ने आज गिरफ्तार केएलओ लिंकमैन को कोकराझार की अदालत में पेश किया। जहां से उसे चार दिनों की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Share this:

Latest Updates