Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : धनबाद में होली की टोली निकालने को लेकर विवाद, मगर…

JHARKHAND : धनबाद में होली की टोली निकालने को लेकर विवाद, मगर…

Jharkhand (झारखंड) के धनबाद जिले में 18 मार्च की रात को होली के दिन सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम में खलल डालने की कोशिश हुई, लेकिन प्रशासन की समझदारी ने सब कुछ ठीक कर दिया। मामला तोपचांची प्रखंड के श्रीरामपुर गांव का है। फिलहाल हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। बताया जा रहा है कि श्रीरामपुर गांव में होली की टोली निकालने को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और पथराव हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसमें कुछ पुलिस अधिकारियों को भी चोट लगी। उपद्रवियों ने पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हालात को संभाल लिया। देर रात ही पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

होली की एक टोली को रोकने का प्रयास

बताया जा रहा है कि श्रीरामपुर में
रात में युवकों की एक टोली गाते-बजाते जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने एक रास्ते में बैरिकेटिंग कर दी। युवक उसी रास्ते से जाने को लेकर अड़ गए। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर DSP निशा मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद CO विकास त्रिवेदी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

पुलिस व प्रशासन की टीम ने दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर समझौता कराने का प्रयास किया। इसी बीच दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ लोग पत्थरबाजी करने लगे। हालात को संभालने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। कुछ लोगों ने पुलिस के वाहन पर भी हमला किया। विवाद बढ़ते हुए देखकर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। उपद्रव में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates