Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: जरूरतमंदों के लिए स्पंदन समाजसेवी संस्था का गठन, मनोज मजूमदार अध्यक्ष बने

Dhanbad: जरूरतमंदों के लिए स्पंदन समाजसेवी संस्था का गठन, मनोज मजूमदार अध्यक्ष बने

Dhanbad news : समाज के जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने के लिए धनबाद में शनिवार को एक स्पंदन नामक समाजसेवी संस्था का गठन किया गया। इस मौके पर न्यू कॉलोनी शिव मंदिर धनबाद में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मनोज कुमार मजूमदार को इस संस्था का अध्यक्ष चुना गया। वही परिमल आचार्य को उपाध्यक्ष, बारनाली सेनगुप्ता को सचिव, लीलामय गोस्वामी को कोषाध्यक्ष, करुणामई हालदार को सहकोषाध्यक्ष, स्वाति गुप्ता को कल्चरल सेक्रेट्री, सुरोजित पाल को एडवाइजर, काकोली  सेनगुप्ता को असिस्टेंट एडवाइजर, अरविंद बनर्जी को प्रवक्ता तथा नीलकमल ख्वाश को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। इसके अलावा समिति में 10 लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

कई कार्यक्रम आयोजित करेगी संस्था

यह संस्था जरूरतमंदों की जरूरतों की पूर्ति के लिए ब्लड डोनेट कैंप, फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, फ्री आई चेकअप शिविर , जरूरतमंदों के लिए खाना तथा समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। बैठक में उपर्युक्त बातों पर सभी सदस्यों में आम राय थी। संस्था के मीडिया प्रभारी नीलकमल ख्वास में बताया कि नई संस्था का मकसद समाज के लोगों को राहत पहुंचाना है। यह संस्था समाज के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। संस्था के सदस्य समाज सेवा के लिए प्रतिबंद्ध हैं। 

IMG 20230923 WA0004

Share this:

Latest Updates