Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ranchi : ‘अघोरानना परो मन्त्रः नास्ति तत्त्वं गुरौ परम्’ का हुआ संकीर्तन, परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 87वां जयन्ती पर्व मना

Ranchi : ‘अघोरानना परो मन्त्रः नास्ति तत्त्वं गुरौ परम्’ का हुआ संकीर्तन, परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 87वां जयन्ती पर्व मना

Jharkhand news, Jharkhand update, Ranchi news, Ranchi update, Ranchi latest news, Jharkhand latest news :  श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची, औघड़ भगवान राम आश्रम में समूह के संस्थापक अध्यक्ष परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 87वां जयन्ती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6.00 बजे प्रभात फेरी के साथ की गयी। उसके पश्चात प्रातः 8.30 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैल चित्र का आरती-पूजन किया गया। साथ ही, सद्ग्रन्थ सफलयोनि का पाठ भी हुआ।

पूर्वाह्न 10.30 बजे से युवा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता शाखा के वरिष्ठ सदस्य मनमथ नाथ देवघरिया ने की। गोष्ठी में यदुनाथ शाहदेव, नयन मंजरी, अभिनव कुमार, ऋषि शाहदेव, सीमा सिंह, शाम्भवी शाहदेव, शशिभूषण मिश्रा, उदित सिंह, समुद्र श्रीनाथ शाहदेव, सुदर्शन सिंह, वत्स कुमार, नागदमनी नाथ शाहदेव एवं कर्नल रामचन्द्र नाथ शाहदेव ने अपने विचार रखे। संचालन अभय सहाय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार ने किया।

अपराह्न 3.00 बजे से पूरे विश्व के कल्याण भावना से ‘अघोरानना परो मन्त्रः नास्ति तत्त्वं गुरौ परम्’ का दो घण्टे का संकीर्तन किया गया। साथ ही, संध्या 4.00 बजे निवारणपुर स्थित मूक बधीर स्कूल एवं अनाथाश्रम के बच्चों के बीच फल वितरण के साथ समस्त कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

Share this:

Latest Updates