Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Up : इंडिया को यूपी में सपा ही लीड करेगी, यूपी में सपा सीटें मांग नहीं रही, बल्कि दे रही : अखिलेश यादव 

Up : इंडिया को यूपी में सपा ही लीड करेगी, यूपी में सपा सीटें मांग नहीं रही, बल्कि दे रही : अखिलेश यादव 

National news, up news, Uttar Pradesh news, akhilesh yadav : सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस बात के संकेत दे दिये कि यूपी में उनका दल ही इंडिया गठबंधन की अगुआई करेगा। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश ने कहा कि सपा गठबंधन में सीटें मांग नहीं रही है, बल्कि दे रही है। गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ मिल कर सीटों पर बात होगी। सपा ने पहले भी गठबंधन में त्याग किया। इस बार लड़ाई बड़ी है। सपा सभी को साथ लेकर चलेगी। लोकतंत्र और संविधान बचाना है। उन्होंने कहा कि सपा डॉक्टर लोहिया, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और नेताजी के रास्ते पर चल कर संविधान को बचाना चाहती है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशियों को लेकर अखिलेश ने कहा कि सपा कई सीटों पर मजबूत है। पार्टी के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।

संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई होगी

मऊ की घोसी सीट पर मिली जीत से उत्साहित सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई होगी। लोकतंत्र को बचाना क्रांति से कम नहीं है। यह अवसर भविष्य की बड़ी जिम्मेदारी का भी है। मोदी सरकार की विदाई उत्तर प्रदेश की जनता को सुनिश्चित करना है। इसलिए पूरी दमदारी से एकजुट होकर समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में मतदान का 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल करेगी। अखिलेश ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पीडीए-पिछड़ा, दलित, मुस्लिम अल्पसंख्यक सभी मिल कर जीत दिलायेंगे।

Share this:

Latest Updates