Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : हथियारों से ढक कर दफनाने के अजब-गजब अंदाज़ ! वजह आपको कर देगी हैरान

Amazing : हथियारों से ढक कर दफनाने के अजब-गजब अंदाज़ ! वजह आपको कर देगी हैरान

Amazing news , Ecuador news, Global News, international news, Strange methods of burial covered with weapons : सामान्यतः जब किसी की मृत्यु होती है, तो उस व्यक्ति का आदर भाव से सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाता है। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मरने के बाद उसके शव के आसपास कई हथियार रखे गये हैं। कहते हैं, इसी अत्याधुनिक हथियारों से ढक कर उसे दफना गया है। वायरल हो रहा यह वीडियो सुर्खियों में है। इसे देख कर और इसके पीछे के कारणों को जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे।

घात लगाये हमलावरों ने की फायरिंग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह वीडियो इक्वाडोर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मरनेवाला व्यक्ति एक आपराधिक गिरोह का मुखिया था। इसका नाम मैनुअल जूलियन सेविलानो बुस्टामांटे (39) बताया जा रहा है। ये ‘लॉस फैटेल्स’ ग्रुप का मुखिया था। कहा जाता है कि यह ग्रुप दक्षिणी अमेरिका में ड्रग्स का धंधा करता है। इक्वाडोर के लॉस रियोस एरिया में यह संचालित होता है। मीडिया रिपोर्ट बताती है कि 13 सितम्बर की दोपहर जब बुस्टामांटे अपनी 20 साल की बेटी और एक सुरक्षागार्ड के साथ मोकाचे में अपनी कार धोने के लिए रुका था, तभी घात लगाये हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसी हमले में वह मारा गया। फायरिंग में उसकी बेटी को भी गोली लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गयी।

हथियार के साथ दफनाने की अजीब वजह

वायरल वीडियो में लोगों को ताबूत में शव के ऊपर शॉटगन, राइफल, और रिवॉल्वर समेत अन्य हथियारों को रखते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट की मानें, तो उनके परिजनों ने कहा कि ऐसा करने से वह परलोक में खुद को सुरक्षित रख सकेगा।

Share this:

Latest Updates