Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharm adhyatm : बड़े काम का कपूर, घर के इन पांच कोनों में रखें और देंखें असर ……

Dharm adhyatm : बड़े काम का कपूर, घर के इन पांच कोनों में रखें और देंखें असर ……

Kapoor ke fayde,Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, religious : हमारे घर में ही कई ऐसी वस्तुएं होती हैं, जो हमारे लिए न सिर्फ स्वास्थ्यवर्द्धक हैं, बल्कि इनसे सुख-समृद्धि भी आती है। बशर्ते कि हम उसका उपयोग वास्तुशास्त्र मे वर्णित प्रावधानों के अनुसार करें। वास्तु के एक्सपर्ट के अनुसार आर्थिक तरक्की के लिए कपूर के कुछ उपायों को बेहद कारगर माना गया है। मान्यता है कि कपूर के सही इस्तेमाल से घर का वातावरण तो शुद्ध होता ही है। साथ ही, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किन हिस्सों में अगर नियमित रूप से कपूर जलाया जाए तो उसका क्या प्रभाव पड़ता है। आइये हम आपको घर के उन पांच हिस्सों से जोड़कर कपूर के टोटके बताएं, जो पाजिटिव इनर्जी का संचार कर आपको धन-धान्य करने में सहायक हैं।

रोज एक कपूर का टुकड़ा जरूर जलाएं

यह सर्वविदित है कि घर के मुख्यद्वार से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में रोज एक कपूर का टुकड़ा जरूर जलाएं। कहते हैं, ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

कपूर जलाना बहुत शुभ माना गया है

पूजा घर में कपूर जलाना बहुत शुभ माना गया है। कहते हैं कि पूरे घर में ऊर्जा का केंद्र घर का पूजा स्थल ही होता है। ऐसे में इस स्थान पर कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरे घर में हो जाता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी घर में वास करती है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होती है।

घर का वातावरण तो शुद्ध होता है

कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ में मुख्य सामग्री के तौर पर किया जाता है। नियमित रूप से पूजा के दौरान कपूर जलाने से घर का वातावरण तो शुद्ध होता ही है। साथ ही, मानसिक विकार भी दूर होते हैं। कपूर का ये उपाय धन लाभ के लिए भी कारगर है।

धन लाभ के योग बनने लगते हैं

धन लाभ के लिए कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन लाभ के कई योग बनने लगते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव की कृपा भी तिजोरी पर बनी रहती है। कपूर का यह उपाय फिजूलखर्ची को भी नियंत्रित करता है, जिससे आर्थिक हानि नहीं होती।

किचन में भी कपूर का टुकड़ा रखना बहुत शुभ

किचन में भी कपूर का टुकड़ा रखना बहुत शुभ माना गया है। किचन में कपूर के टुकड़ों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही किचन में आने वाले कीटों से भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं, कपूर का ये उपाय घर में अन्न और धन की कमी नहीं होने देता। तो देर किस बात की, अपनाएं ये उपाय और रहें प्रसन्न।

Share this:

Latest Updates