Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

करोड़पति कारोबारी मनोज जैन के 23 वर्षीय पुत्र हिमांशु त्यागेंगे सांसारिक सुख, बनेंगे जैन मुनि

करोड़पति कारोबारी मनोज जैन के 23 वर्षीय पुत्र हिमांशु त्यागेंगे सांसारिक सुख, बनेंगे जैन मुनि

Giridih news, Jharkhand news, Jain Muni, Jain Dharm :मध्य प्रदेश अंतर्गत भिंड जिले के करोड़पति कारोबारी मनोज जैन के 23 वर्षीय पुत्र हिमांशु जैन अब जैन मुनि बनेंगे। हिमांशु बीए के विद्यार्थी हैं। इससे पूर्व करोड़ों रुपए के जॉब पैकेज और सांसारिक सुख त्यागनेवाली उत्तर प्रदेश की फैशन डिजायनर विदिशा जैन भी गिरिडीह के सम्मेद शिखर मधुबन में जैन साध्वी बन चुकी हैं। सम्मेद शिखर मधुबन में अब तक कई युवा कारोबारी दीक्षा लेकर जैन मुनि बन चुके हैं। मनोज 10 दिन से गिरिडीह के बड़ा चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जैन मुनि 1008 श्री विशुद्ध सागर महाराज के सान्निध्य में हैं। वह जैन मुनि बनने के विधि-विधान से निपुण हो रहे हैं।

बागपत में जैन मुनि की दीक्षा लेंगे

हिमांशु जैन आगामी 23 अक्टूबर को सांसारिक सुख त्याग कर विशुद्ध सागर महाराज के सान्निध्य में उत्तर प्रदेश के बागपत में जैन मुनि की दीक्षा लेंगे। हिमांशु की मां मधु जैन गृहिणी है। हिमांशु की भिंड में साल 2019 में विशुद्ध सागर महाराज से भेंट हुई थी। इस भेंट में ही हिमांशु ने जैन मुनि बनने की इच्छा जतायी थी। तब विशुद्ध सागर महाराज ने लगातर दो साल तक ब्रह्मचर्य का पालन करने का सुझाव देते हुए कहा था कि इसके बाद ही उन्हें जैन मुनि की दीक्षा प्रदान की जायेगी। वह जैन मुनि का स्वरूप हासिल कर सकेंगे।

Share this:

Latest Updates