Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National: घमंडिया गठबंधन ने अनिच्छा से किया महिला विधेयक का समर्थन : नरेन्द्र मोदी

National: घमंडिया गठबंधन ने अनिच्छा से किया महिला विधेयक का समर्थन : नरेन्द्र मोदी

National news, Bhopal news, pm modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन को महिला विरोधी करार देते हुए सोमवार को कहा कि घमंडिया (अहंकारी) गठबंधन ने अनिच्छा से संसद में महिला विधेयक का समर्थन किया। प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर मध्य प्रदेश के भोपाल में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा, ‘आज हमारे प्रेरणापुंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस है। पंडित जी ने सुशासन को अंत्योदय से जोड़ कर देखा, समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। अंत्योदय की यही प्रेरणा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रूप में हमें प्रेरित करती है। 

मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी

बीते 09 वर्षों में हमने जो योजनाएं बनायीं, उनके मूल में यही भावना थी।’मप्र विधानसभा चुनावों में भाजपा के सत्ता में लौटने पर पार्टी के सभी वादों को पूरा करने की गारंटी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है, तो वह जमीन पर उतरती है। हर लाभार्थी तक पहुंचती है। मोदी, यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।’

संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करनेवाले नये कानून का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम ने देश में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन ने अनिच्छा से महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने से रोकने का भरसक प्रयास किया। ये वही लोग हैं, जिन्होंने देश की सेनाओं में अग्रिम मोर्चे में बेटियों के प्रवेश को रोक कर रखा था।

कोशिश यही थी कि बहनों की समृद्धि का रास्ता खुले

मोदी ने कहा, ‘ हमारी कोशिश यही थी कि बहनों की समृद्धि का रास्ता खुले, बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकें, इसलिए मैं देश की हर माता और बेटी से कहूंगा कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले, आपको भ्रमित नहीं होना है। ये महिलाओं की भागीदारी के विस्तार की शुरुआत है। एक सार्थक बदलाव का शुभारम्भ है। प्रधानमंत्री ने नये संसद भवन के निर्माण और गुणवत्तापूर्ण सड़कों और स्टेशनों के निर्माण पर भाजपा की आलोचना करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने अपने वादे पूरे नहीं करने के लिए राज्य की पिछली कांग्रेस सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अपने लम्बे शासन के दौरान कांग्रेस ने समृद्ध मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य में बदल दिया।

कांग्रेस परिवारवादी पार्टी

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण के इतिहास वाली कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है। यह जंग लगे लोहे की तरह है, जो बारिश में रखा, तो खत्म हो जायेगा। मौका मिला, तो कांग्रेस मप्र को बीमारू बना देगी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन था। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार मतदान करनेवाले मतदाता भाग्यशाली हैं कि उन्होंने मध्य प्रदेश में केवल भाजपा सरकार देखी है, जो भारत के विकास दृष्टिकोण का प्रमुख केन्द्र है। उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं, यानी जो युवा इस बार के चुनावों में पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस का बुरा शासन और बुराइयां देखी नहीं हैं।’

भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में ही जुटी कांग्रेस

मोदी ने मप्र की जनता को कांग्रेस से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है और न ही देशहित को समझने का। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में जुटी रही है। कांग्रेस, भारत में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में ही जुटी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने हित में लोगों को गरीब बनाये रखा। भाजपा शासन में 05 वर्षों में 13.5 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है।

इनसेट

कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल फूंका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान के युवाओं के पांच महत्त्वपूर्ण साल बर्बाद कर दिये। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के जयपुर में भाजपा की ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि राजस्थान में बदलाव होगा। राज्य के कोने-कोने में आयोजित परिवर्तन यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिला, जो बताता है कि राजस्थान का मौसम बदल चुका है।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने जिस तरीके से राजस्थान में सरकार चलायी है, वह जीरो नम्बर पाने लायक है। गहलोत सरकार ने यहां के युवाओं के 5 महत्त्वपूर्ण वर्ष बर्बाद कर दिये। इसलिए राजस्थान के लोगों ने ठान ली है कि कांग्रेस सरकार को हटायेंगे और भाजपा को वापस लायेंगे। प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने राजस्थान को शर्मसार कर दिया है। कांग्रेस सरकार पेपर-लीक माफिया को बचा रही है। हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गारंटी दी है। आज, हर कोई भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई देख सकता है।

Share this:

Latest Updates