Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Entertainment : शीघ्र होगी बिग बॉस 17 की दस्तक, सिंगल वर्सेज डबल होगी थीम

Entertainment : शीघ्र होगी बिग बॉस 17 की दस्तक, सिंगल वर्सेज डबल होगी थीम

Mumbai news, entertainment news, bigg Boss 17, Salman Khan : टीवी का मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अब अपने 17वें सीजन के साथ लोगों का मनोरंजन करेन के लिए अतिशीघ्र ही टीवी पर दस्तक देगा। इस बार के ‘बिग बॉस 17’ को भी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ही होस्ट करेंगे। यह रियलिटी शो हर साल आता है और दर्शकों में उमंग भर देता है। खबर है कि ‘बिग बॉस 17’ जल्द ही टीवी पर दस्तक देनेवाला है। इसकी पहली झलक सामने आ चुकी है। साथ ही, शो की थीम और कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम के बारे में भी पता चल चुका है।

‘बिग बॉस सीजन 17’ का प्रोमो रिलीज

कुछ दिनों पहेल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ का प्रोमो रिलीज किया था। इसमें सलमान बताते नजर आ रहे हैं कि इस बार शो की थीम बहुत अलग होनेवाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस बार बिग बॉस के घर में कपल और सिंगल की थीम देखने को मिलेगी।

शो में नजर आयेंगे ये स्टार्स

कपल की लिस्ट में अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की जोड़ी हिस्सा लेगी। इसके अलावा सनाया ईरानी और मोहित सहगल भी इस शो में भाग लेंगे। इन दो जोड़ियों के अलावा एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ इस शो में शामिल होंगी। हालांकि, अभी तक किसी भी कपल के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ये सभी नाम सामने आ रहे हैं।

20 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा यह शो

ऐलिस कौशिक और कंवर ढिल्लन भी शो में बतौर कंटेस्टेंट्स शामिल हो सकते हैं। ‘बिग बॉस 17’ की थीम को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इस बार शो का थीम सिंगल्स वर्सेज डबल्स होनेवाला है। शो के प्रीमियर की तारीख के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी भी नहीं हुई है, सूत्रों की मानें,  तो ‘बिग बॉस 17’ आगामी 20 अक्टूबर 2023 से शुरू हो सकता है।

Share this:

Latest Updates