Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood: अदाकारा स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म, कहा-यह एक पूरी नई दुनिया है

Bollywood: अदाकारा स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म, कहा-यह एक पूरी नई दुनिया है

Bollywood news, Bollywood update: बॉलीवुड की अदाकारा स्वरा भास्कर ने बेटी को जन्म दिया है। स्वरा ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस संग यह खुशखबरी साझा की है। उन्होंने इसकी अलग-अलग पोज में तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर के साथ स्वरा ने लिखा है, प्रार्थना सुन ली गई, ब्लेसिंग मिल गई, सॉन्ग गूंजा, और सत्य सामने आया। हमारी बेबी गर्ल राबिया का जन्म 23 सितंबर, 2023 को हुआ। मैं खुशदिल हूं और आप सभी को इतना सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया कहती हूं। ये एक पूरी नई दुनिया है।

बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

पोस्ट शेयर करने के बाद स्वरा को बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सितारों ने बधाई दी हैं। उन्हें उनके फैंस और रिश्तेदारों से भी बधाइयां मिल रही हैं। एक्ट्रेस नीना गुप्ता, गुनीत मोंगा, टिस्का चोपड़ा, मोहम्मद जीशान अय्युब, साक्षी जोशी और मिनी माथुर समेत कई सारे सितारों ने स्वरा को विश किया हैं। तस्वीर देखने के बाद उनकी पोस्ट पर फैंस भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फोटोज में मां स्वरा अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति फहाद अहमद भी फोटो में नजर आएं।

समाजवादी नेता फहाद अहमद से मार्च में हुई थी शादी

 स्वरा ने इसी वर्ष मार्च में सोशल एक्टिविस्ट और समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद से शादी की थी। पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी, बाद में उन्होंने रीति-रिवाज से शादी की। स्वरा पिछली बार साल 2022 में फिल्म जहां चार यार में नजर आई थीं। फिलहाल उनके पास ज्यादा प्रोजेक्ट्स नहीं हैं। उनकी आने वाली फिल्म मिसेज फलानी है, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Share this:

Latest Updates