Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

WEST BENGAL: नदिया जिले में BJP MP की गाड़ी पर बम से Attack, ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखकर…

WEST BENGAL: नदिया जिले में BJP MP की गाड़ी पर बम से Attack, ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखकर…

West Bengal (पश्चिम बंगाल) के नदिया जिले के हरिंघाटा कस्बे में BJP MP जगन्नाथ सरकार की गाड़ी पर कथित तौर पर बम से हमला करने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर लौट रहे थे, तभी उनपर हमला हुआ। बम कथित तौर पर कार के पीछे फटा, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। वाहन को मामूली क्षति की सूचना मिली है।

प्रेसिडेंट रूल लागू करने की मांग

सांसद जगन्नाथ सरकार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “मैं ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर लौट रहा था। वापस लौटते समय मेरी कार पर बम फेंका गया, लेकिन हम बाल-बाल बच गए। हमने देखने के लिए कार से कुछ दूर खींच लिया। 10 मिनट बाद पुलिस आई। बंगाल में किसी की सुरक्षा नहीं है। यहां लोकतंत्र गिराया गया है। राज्य में मौजूदा स्थिति को रोकने के लिए अनुच्छेद 356 (राष्ट्रपति शासन) लगाया जाना चाहिए। अन्यथा यह नहीं रुकेगा।”

Share this:

Latest Updates