Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: गांव हमारा है, स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी, चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

Dhanbad: गांव हमारा है, स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी, चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

Dhanbad news: स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत मैं हूं धनबाद समूह के द्वारा बलियापुर के नीमटाड गांव में बुधवार को युवा खिलाड़ियों तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे गांव को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। समूह का मानना है भारत गांवों का देश है। सरकार की कोई भी योजना सफल तभी हो सकती है, जब उसे हम ग्रामीण स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को समझाएं। गांव वालों ने कहा कि यहां की मुख्य समस्या नाली की है। इसके कारण पूरे गांव का पानी रोड पर जमा रहता है। यही बीमारियों का घर है। 

ग्रामीणों ने मिलकर नारा लगाया- गांव हमारा है, स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राणा आचार्य, पंकज राठौर, पंकज वाल्मीकि, विकास सिंह चौधरी, शिल्पी कुमारी, मो हलीम, मो सलाउद्दीन, सनोज कुमार, पूजा रत्नाकर, दीपक, राजा, जितेन, अर्जुन, राहुल , बिरजू   टिंकू, पावनी, सचिन, गुड्डू आदि शामिल थे ।

Share this:

Latest Updates