Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेंगलुरु में महाजाम से थमा शहर, एक किमी के सफर में लगे 2 घंटे, स्कूली बच्चे रात 8-9 बजे घर पहुंचे

बेंगलुरु में महाजाम से थमा शहर, एक किमी के सफर में लगे 2 घंटे, स्कूली बच्चे रात 8-9 बजे घर पहुंचे

Bangalore news, Karnataka news, Mahajam in Bangalore, traffic jam in Bengaluru : देश के आईटी हब और शानदार शहरों में गिने जाने वालै बेंगलुरु की पिछले दिन रफ्तार थम गई। सड़क पर गाड़ियों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि एक किलोमीटर की दूरी तय करने में दो-दो घंटे का समय लग रहा था। लोग  बर्गर पिज़्ज़ा रोड पर ही मंगा कर अपनी क्षुधा शांत कर रहे थे। जाम का असर यह रहा की जो बच्चे स्कूल से अपने घर 4 बजे तक पहुंचने थे, वे रात 8 से 9 बजे अपने घर पहुंचे। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेंगलुरु में जाम की स्थिति क्या थी। सबसे ज्यादा जाम रिंग रोड पर लगा था, जहां 5 से 6 घंटे तक गाड़ियां टस से मस नहीं हो रहीं थीं। जाम हटाने में ट्रैफिक पुलिस के भी पसीने छूट गये। कई लोग सोशल मीडिया पर जाम के बीच से ही ऑनलाइन आए और अपनी परेशानी बतायी। जाम में फंसने वाले लोग प्रशासन को खूब खरी खोटी सुना रहे थे। 

जाम के बीच पिज़्ज़ा मंगवाया और स्वाद भी लिया

इस महाजाम फंसे एक शख्स ने जब देखा की गाड़ियां आगे बढ़ ही नहीं रही हैं तो उसने भूख शांत करने के लिए पिज़्ज़ा का आर्डर कर दिया। ट्रैफिक जाम के दौरान ही उसे शख्स ने रेस्टोरेंट से मंगवाए गए पिज़्ज़ा का स्वाद लिया।  इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो शूट किया गया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर लोक तरह के अपने मंतव्य दे रहे हैं। 

लाखों गाड़ियां जाम में फंस गईं

बेंगलुरु में शाम को  सिल्क बोर्ड केआर पुरम के बीच और आसपास के इलाकों में महाजाम लगा था। लाखों गाड़ियां जाम में फंसीं थीं। इस जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ा। कई लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर अपने परेशानी बताई। इस महाजाम को लेकर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यातायात सामान्य से 2 गुना अधिक रहा। वैसे तो हर बुधवार को वाहनों की संख्या करीब डेढ़ से दो लाख होती है। लेकिन इस बार शाम साढ़े सात बजे करीब यह संख्या 3.5 लाख हो चुकी थी। वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण कई स्थानों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई गाड़ियां सड़क पर ही बंद हो गईं। इसी कारण बेंगलुरु की सड़कों पर गाड़ियां घंटों तक रेंगती रहीं।

Share this:

Latest Updates