Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के पास धमाका, ईद मिलाद – उल-नबी के जुलूस को बनाया निशाना, 57 लोगों की गई जान, 100 से ज्यादा लोग घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मस्जिद के पास धमाका, ईद मिलाद – उल-नबी के जुलूस को बनाया निशाना, 57 लोगों की गई जान, 100 से ज्यादा लोग घायल

Global News, Pakistan news, Balochistan news, blast in Pakistan, 35 people died : पाकिस्तान के बलूचिस्तान राज्य में एक मस्जिद के समीप जोरदार बम विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि जुलूस को निशाना बनाकर हमलावरों ने यह कृत्य किया है। जानकारी के अनुसार यह जुलूस शुक्रवार को ईद मिलाद – उल-नबी के अवसर पर निकालने के दौरान हुआ। इस हमले में अब तक 57 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। 

विस्फोट में डीएसपी की गई जान

बलूचिस्तान के मस्तुंग जिला के अल-फलाह मस्जिद के पास हुए इस धमाके से कोहराम मच गया है। हमले के बाद से वहां के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। विस्फोट में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की जान चली गई है। सिटी स्टेशन हाउस ऑफिसर मोहम्मद जावेद लेहरी ने बताया कि धमाके में एक पुलिस अफसर की भी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि धमाका एक सुसाइड ब्लास्ट था, जो डीएसपी गिसखौरी की कार के पास जाकर फटा था।

इन कारणों से बलूचिस्तान में होते रहते हैं विस्फोट

पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत काफी लंबे टाइम से उग्रवाद और आतंकवाद का सामना कर रहा है। कुछ अलगाववादी संगठन राज्य का बड़ा हिस्सा मांग रहे हैं। इसके अतिरिक्त यह प्रांत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमलों से भी जूझ रहा है। इस संगठन को वहां के स्थानीय लोग आमतौर पर पाकिस्तानी तालिबान भी कहते हैं। बेल्ट एंड रोड में चीनी निवेश की वजह से भी इस राज्य के लोग बहुत खफा हैं। मैं अक्सर इसका विरोध करते रहते हैं। इस कारण भी इस प्रांत में खून खराबा होते रहता है। 

Share this:

Latest Updates