Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIHAR DIWAS : 22 से तीन दिन तक चलेगा समारोह, गांधी मैदान में प्रसिद्ध गायक सुखविंदर अपने गीतों से झुमाएंगे श्रोताओं को

BIHAR DIWAS  : 22 से तीन दिन तक चलेगा समारोह, गांधी मैदान में प्रसिद्ध गायक सुखविंदर अपने गीतों से झुमाएंगे श्रोताओं को

गांधी मैदान पटना में मंगलवार से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। समारोह का आगाज राज्य गीत और बिहार गौरव गान से सांगीतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। इस मौके पर देश के प्रसिद्ध गायक सुखविंदर अपनी गायकी से लोगों को झुमाएंगे।

मानचित्र से मिलेगी बिहार की जानकारी

शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि स्कूली बच्चों के लिए आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में उनके वैज्ञानिक चिंतन व सोच से लोग अवगत होंगे तो वहीं बिहार के पर्यटन, नदियों के उदगम स्थल और अंतिम छोर के बारे में मानचित्रों से आमलोगों को जानकारी दी जाएगी। इस समारोह में राज्य के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है और उन संस्थानों के स्तर से भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन को लेकर व्यापक तैयारी

बिहार के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि 22 से 24 मार्च तक होने वाले बिहार दिवस समारोह की पहले से बेहतर और व्यापक तैयारी की गई है। सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा कुछ इस तरह तय किया गया है कि इसमें भागीदारी करने वाले आमलोगों को बिहार के महत्व के बारे में न सिर्फ जानकारी मिले बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रूचिकर लगे। उन्होंने बताया कि मुख्य मंच के अलावा उसके बगल में भी मंच तैयार किया गया है जहां पर हर रोज राज्य के नामचीन कलाकारों द्वारा कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।

राज्य के 18 विभागों की होगी भागीदारी

नीतीश सरकार ने पूरे समारोह में 18 विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की है जो अपने कार्यक्रमों के माध्यम से आमलोगों को जागरूक देंगे। जीविका की दीदीयां अपने हुनर का भी प्रदर्शन करेंगी। कृषि विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, ऊर्जा विभाग, उद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग (महिला विकास निगम), सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, परिवहन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग के अलावा बिहार किलकारी एवं बिहार रिन्युएबुल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ब्रेडा) की ओर से गांधी मैदान में बने पवेलियन एवं स्टाल भी आकर्षण के केंद्र होंगे।

यह है महत्वपूर्ण आकर्षण का केंद्र

जल-जीवन-हरियाली थीम पर प्रदर्शनी
पुलिस महकमे का डाग शो व बैंड पार्टी शो।

बाल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता
कार्यक्रम की रूपरेखा।

22 मार्च

10 बजे-गांधी मैदान में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पवेलियन का उदघाटन।

10.30 बजे-किलकारी पवेलियन का शुभारंभ।

11 बजे-श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में शैक्षणिक कार्यक्रम का उदघाटन।

शाम 5.30 बजे : गांधी मैदान में बिहार दिवस उद्घाटन समारोह।

शाम 6.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक-कलाकार महमूद फारूखी द्वारा कर्ण कथा, रंजना झा द्वारा लोकगीत, प्राची पल्लवी साहू द्वारा कत्थक एवं नीतू कुमारी नूतन द्वारा लोकगीत की प्रस्तुति।

7.45 बजे-प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम
श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में।

23 मार्च

शाम 7.30 बजे से 9.30 बजे तक-गांधी मैदान में मुख्य मंच से सुप्रसिद्ध गायिका रेखा भारद्वाज की ओर से प्रस्तुति।

शाम 6.30 बजे से 9.30 बजे तक-श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में नृत्यांगना नीलम चौधरी और कलाकार अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन की प्रस्तुति।

24 मार्च

शाम 7.30 बजे से 9.30 बजे तक-प्रसिद्ध पार्श्‍व गायक सुखविंदर सिंह का कार्यक्रम।

शाम 6.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक : श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में सुश्री लावण्या राज (कत्थक), सुनंदा शर्मा (ठुमरी) और लव बंदिश ब्लिस (फ्यूजन) की ओर से प्रस्तुति।

उदघाटन समारोह में इनका होगा संबोधन

इससे पहले उदघाटन समारोह को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के अतिरिक्त जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) से काउंसल जनरल अंजु रंजन तथा उच्चायुक्त जयदीप सरकार, इंटरनेशनल रिलेशंस एंड को-आपरेशन ब्रिक्स एंड आइबीएसए शेरपा के डीडीजी प्रो. अनिल सुकलाल और जुलु नाटाल यूनिवर्सिटी के एंथ्रोपोलाजी विभाग के प्रो. आनंद सिंह का संबोधन होगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी समारोह की अध्यक्षता और अपर मुख्य सचिव संजय कुमार अपने संबोधन से अतिथियों का स्वागत करेंगे। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक श्रीकांत शास्त्री धन्यवाद ज्ञापन करेंगे।

Share this:

Latest Updates