Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

असम एसटीएफ ने दो करोड़ की हेरोइन जब्त की, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

असम एसटीएफ ने दो करोड़ की हेरोइन जब्त की, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Assam  News, kamrul news : असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक टीम ने हेरोइन के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण पाठक के नेतृत्व में कामरूप पुलिस की टीम के साथ चलाये गये अभियान में मणिपुर से आ रही एक अर्टिगा गाड़ी को अमीनगांव में रोककर तलाशी ली गयी। गाड़ी से 250 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बाद में कार्रवाई के दौरान कार्रवाई के दौरान दो और लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार लोगों में अब्दुल रजक शाह (36), एमडी यूनुस खान (39), लीला कांता सैकिया (28), बीबी सारा (41) और जरीना (25) शामिल हैं। इनके खिलाफ उत्तर गुवाहाटी थाना केस नम्बर 116/23 के अधीन धारा 21 (सी)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद हेरोइन की कीमत दो करोड़ रुपये बतायी गयी है।

Share this:

Latest Updates