Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand whether: झारखंड में मॉनसून सक्रिय, छह अक्टूबर तक भारी वर्षा का पूवार्नुमान

Jharkhand whether: झारखंड में मॉनसून सक्रिय, छह अक्टूबर तक भारी वर्षा का पूवार्नुमान

Weather News and Analysis,  Weather News and Analysis, weather report,  Weather News and Analysis, Jharkhand weather update : झारखंड में अभी मॉनसून सक्रिय है। शनिवार शाम से हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट आयी है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाये हुए हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में छह अक्टूबर तक जम कर बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां गर्जन और वज्रपात की सम्भावना है।

इन जिलों में हो रही मूसलधार बारिश 

रांची, रामगढ़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, सराइकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में तेज बारिश का पूवार्नुमान है। इन जगहों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। गढ़वा और पलामू में गर्जन के साथ वर्षा सम्भावित है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है। चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में भी गर्जन के साथ वर्षा की सम्भावना है। देवघर और कोडरमा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है। विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। दो अक्टूबर को भारी वर्षा की सम्भावना है। तीन अक्टूबर से छह अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। अलर्ट अवधि में खेतों में जाने से किसानों को बचना चाहिए।

Share this:

Latest Updates