Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने दिवंगत पत्रकार के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए 5001 रुपये का सहयोग दिया 

Dhanbad: राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने दिवंगत पत्रकार के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए 5001 रुपये का सहयोग दिया 

Jharkhand news, Dhanbad news : राष्ट्रीय पत्रकार संघ झारखंड प्रदेश और धनबाद जिले के पदाधिकारियों ने पत्रकारों के दुख के समय हर सम्भव आर्थिक मदद का बीड़ा उठाया है। इसमें संघ के सदस्यों को प्राथमिकता दी जानी है। 30 सितम्बर शनिवार को पुटकी के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार शम्भुनाथ भगत के 02 अक्टूबर को श्राद्ध कार्यक्रम के लिए पत्रकार राहत कोष का गठन कर अपने सदस्य साथियों से संग्रहित राशि 5001 रुपये दिवंगत पत्रकार के भाई को सहयोग स्वरूप सुपुर्द किया। बताते चलें कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है और सभी पत्रकारों को एकजुट करने की पहल कर रहा है, क्योंकि एकता में ही बल है। 

अधिकार की लड़ाई के लिए एकजुट हों पत्रकार

इस मौके पर पत्रकारों के बीच एक संदेश देने का भी काम किया गया। कहा गया कि रजिस्टर्ड बैनर तले और विश्व स्तरीय पहचानवाले पत्रकार संघ से जुड़ कर अपने हर अधिकार की लड़ाई के लिए एकजुट हों। यही समय की मांग है। पत्रकार सुरक्षा कानून के साथ-साथ अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत आवाज उठाता रहा है और इसकी गूंज अब झारखंड में भी होने लगी है। जरूरत है, सिर्फ अपना अधिकार लेने के लिए एकजुट होकर प्रदर्शन करने की। देश का चौथा स्तम्भ आज वर्षों बाद भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। पत्रकारों की पत्रकारिता का सभी अपने-अपने ढंग से फायदा उठा रहे हैं और पत्रकारों का शोषण भी हो रहा है। राष्ट्रीय पत्रकार संघ पत्रकारों की हर लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित है । झारखंड की आवाज पत्रकार हित में जो भी उठायी जायेगी, वह पूरे देश के साथ-साथ विश्व के फलक पर उठेगी। 

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पत्रकार संघ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जहीरूद्दीन खान, धनबाद जिला अध्यक्ष दलीप सिंह राजपाल, सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य असीम कुमार दास, धनबाद जिला संयोजक शिव शंकर यादव, झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शिशिर कुमार मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद अमजद अंसारी, योगेंद्र कुमार पासवान, मोहम्मद जमालुद्दीन, चंदेश्वर प्रसाद, मधेश्वर भगत, बैजनाथ भगत आदि उपस्थित थे। सहयोग राशि दी जाने में संघ के उपरोक्त अधिकसंख्य साथियों के अलावा धनबाद जिला प्रभारी महेंद्र सिंह राजपाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष आलोक कुमार पासवान, सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप सिंह, धनबाद जिला संगठन मंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव, धनबाद जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंहा उर्फ़ साधू सिन्हा, सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य गुड्डू खान, प्रदेश सचिव लखन विश्वकर्मा, विधि सलाहकार अंजन सिन्हा, प्रदेश महामंत्री मोहम्मद असलम अंसारी, प्रदेश प्रभारी शमीम शाह, जिला सहायक अध्यक्ष सुनील कुमार रवानी के अलावा प्रदेश सहायक सचिव विजय कुमार, जिला सहायक सचिव पवन कुमार साह, गिरिडीह प्रदेश मीडिया प्रभारी शमीम शाह, तरुण चंद्र राय आदि की अहम भूमिका रही।

Share this:

Latest Updates