Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Mumbai to Uganda: मुंबई एयरपोर्ट से युगांडा के लिए सीधी विमान सेवा 07 अक्टूबर से

Mumbai to Uganda: मुंबई एयरपोर्ट से युगांडा के लिए सीधी विमान सेवा 07 अक्टूबर से

National news, Mumbai news : युगांडा एयरलाइंस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से युगांडा के एंटेबे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बीच सीधी विमान सेवा 07 अक्टूबर से शुरू करेगी। युगांडा एयरलाइंस का ए330-800 नियो विमान सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा। इस विमान में बिजनेस (20 सीटें), प्रीमियम इकोनॉमी (28 सीटें) और इकोनॉमी (210 सीटें) श्रेणियों में यात्रा की जा सकेगी। युगांडा एयरलाइंस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी एडेयो ओलावुई ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 50 वर्षों में पहली बार यह रोमांचक हवाई सेवा शुरू की जायेगी, जिससे भारत और युगांडा नॉन-स्टॉप हवाई सेवाओं के माध्यम से जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि युगांडा एयरलाइंस की सेवा के नेटवर्क को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे यात्री दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्वी अफ्रीका तक आराम से यात्रा कर सकते हैं।

Share this:

Latest Updates