Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आईएनडीआईए गठबंधन के तीन आधार, परिवारवाद- भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण : जेपी नड्डा

आईएनडीआईए गठबंधन के तीन आधार, परिवारवाद- भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण : जेपी नड्डा

Bihar news , Patna news : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आईएनडीआईए गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन तीन आधार पर टिका है। पहला परिवारवाद, दूसरा भ्रष्टाचार और तीसरा तुष्टीकरण। वह गुरुवार को पटना के बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

कुल 31 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए बिहार में एक ही परिवार के लालू, राबड़ी, तेजस्वी और मीसा भारती हैं। ये बाप, बेटा, मां और बेटी महाभ्रष्ट हैं। कल ही तो ये जमानत कराकर आये हैं। बिहार सरकार लूट, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण में मस्त है। भाई को भाई से लड़ाने में मस्त है। नड्डा ने कहा कि अब ऐसी सरकारों को गुड बाय कहने का समय आ गया है और भाजपा को लाने का समय आ गया है। साथ ही, कहा कि आनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा बिना किसी के कंधे पर बैठे चुनाव लड़ेगी और राज्य में सरकार बनायेगी। बिहार भाजपा अब किसी को कंधे पर नहीं बिठायेगी।

उन्होंने आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को गिनाया और कहा कि ये परिवारवाद की पार्टियां हैं। पहले ये क्षेत्रीय पार्टी बनते हैं और फिर परिवार की पार्टी बन जाते हैं, लेकिन भारत का लोकतंत्र परिवारवाद को कभी भी प्रश्रय नहीं देगा। विचारधारा को प्रश्रय देगा। इसलिए परिवारवाद और क्षेत्रीय पार्टियों का समाप्त होना जरूरी है। नड्डा ने कहा कि दरभंगा में पीएम नरेन्द्र मोदी ने एम्स दिया। मैं हेल्थ मिनिस्टर था। नीतीश से जमीन मांगते-मांगते थक गया। आज भी उसका पैसा रखा हुआ है। जैसे ही जमीन मिलेगी। कम शुरू हो जायेगा।

नड्डा ने ओबीसी मामले पर आईएनडीआईए गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया। केन्द्रीय योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ओबीसी को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जितने कांग्रेस के सांसद हैं, उससे ज्यादा भाजपा में ओबीसी के सांसद हैं। 27 ओबीसी मंत्री, 85 ओबीसी सांसद और 1000 से ज्यादा ओबीसी विधायक हैं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पटना पहुंचे।

Share this:

Latest Updates