Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Ranchi: यह सजा अन्य लड़कियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी : तारा शाहदेव

Ranchi: यह सजा अन्य लड़कियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी : तारा शाहदेव

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update  : नेशनल शूटर तारा शाहदेव ने कहा कि यह सजा अन्य लड़कियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज नौ वर्ष बाद न्याय मिला है। वह गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सजा सुनने के बाद बहुत सुकुन मिल रहा है। सीबीआई ने बहुत अच्छा काम किया। इससे देश में पीड़ितों को न्याय पर और ज्यादा भरोसा बढ़ेगा। मुझे आज भी याद है कि रकीबुल ने कहा था कि तुम कहां जाओगी, कहां तुम्हें न्याय मिलेगा, लेकिन अदालत के फैसले से मैं संतुष्ट हूं। इसके लिए उन्होंने अदालत और सभी साथ देनेवालों का आभार जताया। दूसरी ओर, सिविल कोर्ट में तारा शाहदेव मामले में फैसला सुनने के लिए क्या आम, क्या खास सभी लोग बेताब थे। हर कोई सुबह से ही फैसले का इंतजार कर रहा था। फैसला आने के बाद लोग काफी खुश दिख रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।

Share this:

Latest Updates