Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: आधा दर्जन लोग हज ए उमराह के लिए हुए रवाना, लोगों ने खुशी-खुशी किया विदा

Dhanbad: आधा दर्जन लोग हज ए उमराह के लिए हुए रवाना, लोगों ने खुशी-खुशी किया विदा

Dhanbad news: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत करमाटांड़ पंचायत से आधा दर्जन लोग मंगलवार को हज ए उमराह के लिए रवाना हुए। हज यात्रियों धनबाद रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने उमराह पर जा रहे यात्रियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया। सभी ने दुआ में याद रखने की दरखास्त की है। उमराह हज पर जाने वालों में मो इदरीस अंसारी, इनामुल अंसारी, मो युसूफ अंसारी, मो मोईनुद्दीन अंसारी, मो अब्दुल अंसारी, नसीम अंसारी, मौलाना सुल्तान, बाबा सगीर और शान अंसारी के अलावे पांच महिलाएं भी शामिल है। गोविंदपुर साहेबगंज रोड पर स्थित अपना हॉस्पिटल के सीएमडी मो सलाउद्दीन के नेतृत्व में लोगों ने उमराह पर जा रहे यात्रियों का स्वागत अल्पहार और पुष्प गुच्छ देकर किया। अवसर पर मो सलाउद्दीन, मो नसीर(पूर्व पी. ए), मो उजैर खान(पूर्व माडा अधिकारी),मो फिरोज, मो नवाब, मो जमशेद, मो मोकिम, मो कलीम, मो मन्नान, मो अमानुल्लाह, मो अल्तु शाह, मो डिस्का शाह, मो गुलाम शाह, मो शमीम शाह, मो अनवर अंसारी, मो इश्तेयाक अंसारी, मो मोईन, मो अजीम अंसारी आदि मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates