Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस की सरकार फिर सत्ता में आई तो छत्तीसगढ़ में कराई जाएगी जातीय जनगणना : प्रियंका वाड्रा

कांग्रेस की सरकार फिर सत्ता में आई तो छत्तीसगढ़ में कराई जाएगी जातीय जनगणना : प्रियंका वाड्रा

National news, Chattisgarh news, Kanker news, Priyanka Gandhi : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा में वादा किया कि अगर अगले चुनाव में छत्तीसगढ़ में सरकार बनी तो बिहार की तरह यहां पर भी जातीय जनगणना करायी जायेगी। भूपेश सरकार में बस्तर प्रमुख पर्यटन स्थल, अंतरराष्ट्रीय नाम व मॉडल बन गया है। सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रही है। कांकेर में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी 1972 में बस्तर आई थी, तब उन्होंने स्वामी आत्मानंद से कहा था कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का विकास करना है, आज भूपेश सरकार यह कार्य कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब, पिछड़ों, आदिवासियों के लिए काम किया है। भूपेश सरकार ने पेसा कानून लागू कर लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। प्रियंका ने घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयी, तो बिहार की तरह यहां पर जातीय जनगणना करायी जायेगी।

बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम व मॉडल बन गया है

उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंदजी के नाम से आज प्रदेश में विद्यालय और महाविद्यालय खोले गये। बस्तर एक अंतरराष्ट्रीय नाम व मॉडल बन गया है। सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रही है। बस्तर आज प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है, बहुत लोगों को रोजगार मिल रहा है, 60 से अधिक वनोपज समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज की व्यवस्था लागू की। तब यह मंशा थी कि लोकतंत्र को गांवों तक पहुंचाया जाये। प्रियंका ने कहा कि लोकतंत्र की नींव पंचायत में, गांव में, नगर पालिकाओं में बसती है। आप सबकी जिम्मेदारियां बहुत बड़ी हैं।

मोदी की गारंटी को चाइना माल की तरह बताया

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी की गारंटी को चाइना माल की तरह बताया। उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं आये, देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासन में हिंसा का राज था, बस्तर आने से लोग डरते थे, निर्दोष आदिवासियों को जेल में डाला दिया जाता था। कांग्रेस सरकार ने इन सबसे यहां के लोगों को निकालने का काम किया है, वहीं यहां किसान मजबूत हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री रवीन्द्र चौबे व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जनसभा को सम्बन्धित किया।

Share this:

Latest Updates