Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जानलेवा हमले की धमकी, मुंबई पुलिस सतर्क

National: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जानलेवा हमले की धमकी, मुंबई पुलिस सतर्क

Mumbai news, national news : मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमले सम्बन्धी ई-मेल आने के बाद पुलिस सतर्क हो गयी है। इस धमकी भरे ई-मेल करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुवार को एक धमकी भरा ई-मेल आया था। इस ई-मेल के जरिये सरकार से 500 करोड़ रुपये की मांग की गयी है। ऐसा नहीं करने पर प्रधानमंत्री मोदी और उनके नाम पर गुजरात में बने स्टेडियम पर हमला करने की धमकी दी गयी है। ई-मेल में कहा गया है कि भारत में सब कुछ बिकता है, हमने भी कुछ खरीदा है।

आप हमसे बच नहीं सकते

आगे मेल में कहा गया कि चाहे आप कितनी भी सुरक्षा बढ़ा लें, आप हमसे बच नहीं सकते। यदि आप चर्चा को आगे जारी रखना चाहते हैं, तो आपको इस मेल का उत्तर देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। धमकी भरा ई-मेल आने के बाद इसकी सूचना सम्बन्धितों को भेज दी गयी है। साथ ही, मुंबई पुलिस की टीम साइबर पुलिस टीम की मदद से आगे की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates