Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चाची ने लैपटॉप देने से मना किया तो बच्ची ने तीन घंटे में तैयार कर लिया खुद का लैपटॉप 

चाची ने लैपटॉप देने से मना किया तो बच्ची ने तीन घंटे में तैयार कर लिया खुद का लैपटॉप 

Viral news, national news, amazing : जमाना सोशल मीडिया का है। इसपर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी कुछ क्रिएटिव दिख जाता है तो कभी यह फनी भी होता है। इसी कड़ी में इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे, वाह क्या जुगाड़ है। दरअसल, वायरल यह वीडियो चाची और उसकी भतीजी को रेखांकित कर रहा है। भतीजी चाची से लैपटॉप मांगती है, परंतु उन्होंने इसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने जुगाड़ से लैपटॉप बना लिया। आइये और जानें…

तस्वीरें कह रही बच्ची की क्रियाशीलता की कहानी

चाची ने जब बच्ची को असली लैपटॉप देने से इनकार कर दिया तो बच्ची ने बड़ी चतुराई से अपना खुद का खिलौने वाला लैपटॉप बना लिया। नेहा नाम की चाची ने एक्स, पूर्व में ट्विटर पर अपनी भतीजी की दो तस्वीरें अपलोड की, जिसमें उसने घर में ही एक आर्टिफिशियल लैपटॉप बना डाला और वह अपनी चाची को दिखा रही है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।

हरे रंग का चश्मा और कार्डबोर्ड का यह लैप टॉप

एक्स पर नेहा ने दो तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, “मेरी भतीजी ने मेरा लैपटॉप मांगा, और मैंने कहा नहीं, इसलिए उसने अपना लैपटॉप बनाने में तीन घंटे लगाए। पहली तस्वीर में लैपटॉप के आकार का एक कार्डबोर्ड कट-आउट दिखाया गया है, जिसमें लैपटॉप के कीज, जूम, लाइक, राइट और सेलेक्ट बटन जैसी अन्य फेसिलिटी देखी जा सकती है। दूसरी तस्वीर में, छोटी लड़की स्टाइलिश हरे रंग का चश्मा पहने हुए है और अपने नए लैपटॉप पर मशगूल है। बहरहाल, इस पोस्ट को काफी लाइक मिल रहे हैं। प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं।

Share this:

Latest Updates