Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand – Bihar: देश के सनातन समाज में एक नयी चेतना जागृत हुई है: स्वामी दिव्यानंद

Jharkhand – Bihar: देश के सनातन समाज में एक नयी चेतना जागृत हुई है: स्वामी दिव्यानंद

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update  : हिन्दू धर्मगुरु स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, प्रदेश कार्यकारिणी संयोजक, रामायण रिसर्च काउंसिल ने कहा है कि रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में माता सीता जी की जन्मस्थली सीतामढ़ी में जगत जननी माता सीता जी की 251 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण होना सुनिश्चित हुआ है। साथ ही, एक विशाल मंदिर का भी निर्माण होना है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित किया जाना है। इस कार्य से देश के सनातन समाज में एक नयी चेतना जागृत हुई है। स्वामी जी ने यह भी कहा कि निर्माण सम्बन्धी कार्य से सम्बन्धित आधारभूत संरचना का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। 

संगोष्ठी का आयोजन

इसी कड़ी में रांची में पुराना विधानसभा के सभागार में अपराह्न 3:00 बजे से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य रूप इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कामेश्वर चौपाल जी ( ट्रस्टी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास), संस्था के बोर्ड आफ ट्रस्टी के अध्यक्ष रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट तथा केन्द्र सरकार में मंत्री अश्विनी चौबे आनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। संस्था के जेनरल सेक्रेटरी कुमार सुशांत के अलावा रौशन सिंह व पीतांबर मिश्रा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक अखिलेश पाठक कार्यक्रम की सफलता के लिए तन मन से लगे हुए हैं। साथ ही, आमंत्रित गण्यमान्यों से उपस्थिति का आग्रह भी किया है।

Share this:

Latest Updates