Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Heinous crime:  बिना ब्याहे हुई प्रेग्नेंट तो मां और भाई ने जिंदा जलाया, फिर क्या हुआ…

Heinous crime:  बिना ब्याहे हुई प्रेग्नेंट तो मां और भाई ने जिंदा जलाया, फिर क्या हुआ…

Crime news, national news, Uttar Pradesh news, Hapur news, Heinous crime : बिन ब्याहे प्रेग्नेंट होने की खबर पाकर मां और भाई कुछ इस हदतक नाराज हुए कि लड़की को पहले धोखे में रखकर जंगल की ओर ले गए, फिर पेट्रोल छिड़करकर आग लगा दी। इसके बाद क्या हुआ, हम आगे बताएंगे। बहरहाल बता दें कि यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित नवादा खुर्द गांव की है। लड़की की उम्र 21 वर्ष है।  बकौल पुलिस, जब लड़की के परिवार को पता चला कि उनकी अविवाहित बेटी गर्भवती है तो आग बबूला हो गए। आइए और जानें…

जंगल में गूंजी चीख तो दौड़ पड़े ग्रामीण

घटना इसी गुरुवार की है। लड़की की मां और उसका भाई उसे पास के जंगल में ले गए और लड़की पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। वारदात के दौरान जंगल में कुछ किसानों ने लड़की की चीखने की आवाजे सुनीं। इसके बाद लोग उसे बचाने दौड़ पडे़, परंतु तबतक वह 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी। ग्रामीणों ने लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मेरठ के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

कौन है बच्चे का पिता

पुलिस के अनुसार युवती का नवादा खुर्द गांव के ही एक युवक से संबंध था, जिससे वह गर्भवती हो गई। लाख पूछने पर भी युवती ने बच्चे के पिता के बारे में लड़की के पिता को उसकी जानकारी नहीं दी। इससे परिवार के सदस्य नाराज हो गए। बहरहाल, लड़की की मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Share this:

Latest Updates