Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Jharkhand: मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Ranchi news, Jharkhand news: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मां रूपी सोरेन का रांची के हिल व्यू अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार की रात सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। फिलहाल, उनकी स्थिति सामान्य है। सम्भावना है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छोड़ भी दिया जायेगा। अभी वह अस्पताल में ही इलाजरत हैं। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन आॅफिसर स्निग्धा रॉय प्रिया ने बताया कि चिंता जैसी कोई बात नहीं है। देर रात उन्हें अस्पताल लाया गया था। रूपी सोरेन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से सांस लेने में समस्या होना बताया है। उनका इलाज हो गया है। अब घबराने जैसी कोई बात नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है।

Share this:

Latest Updates