Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing : दुनिया की सबसे बड़ी रोटी राजस्थान के भीलवाड़ा में बनी, एक रोटी का वजन 207 किलो

Amazing : दुनिया की सबसे बड़ी रोटी राजस्थान के भीलवाड़ा में बनी, एक रोटी का वजन 207 किलो

एक हजार किलो के तवे पर चार-पांच घंटों में सिंकी, रोटी बेलने के लिए हुआ 20 फीट लंबे बेलन का प्रयोग

National news, National update, bhilwada news, Rajasthan news, amazing news, 207 kilo ki Bani ek roti:  अपने देश में कुछ नया और अलग हटकर करने की प्रवृत्ति तेजी से परवान चढ़ रही है। नवोन्मेष के चक्कर में लोग ऐसे-ऐसे काम कर डालते हैं कि हैरत होती है और मानना पड़ता है कि वैज्ञानिक उपलब्धियां चाहे जितनी बड़ी और आश्चर्यकारी क्यों न हों लेकिन इंसानी दिमाग का कोई तोड़ नहीं है। राजस्थान में रोटी को लेकर सबसे बड़ा नवोन्मेष हुआ।  रोटी घर में बनती है, लेकिन राजस्थान के भीलवाड़ा में दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई गई। इस रोटी को बनाने के लिए आटा गूंथने और रोटी बेलने में करीब दो घंटे लगे। वहीं, 207 किलो की इस रोटी को सेंकने में चार-पांच घंटे का समय लगा। दुनिया की इस सबसे बड़ी रोटी को बनाने की तैयारी वैसे तो कई दिनों से चल रही थी लेकिन जब यह रोटी बनी तो  देश-दुनिया में चर्चा का विषय बन गई।  

22 लोगों ने गूंथा आटा, तवे पर ही बेली गई रोटी

भीलवाड़ा शहर के हरिसेवा धाम में 207 किलो वजन की यह  रोटी बनाई गई। महामंडलेश्वर संत हंसराम के सानिध्य में  इस रोटी को बनाने की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू हो गई थी। 22 लोगों ने मिलकर इसका आटा गूंथा इसके बाद रोटी बेली और सेंगी गई। तब कहीं जाकर  शाम तक यह रोटी तैयार  हो सकी। दिलचस्प तो यह है कि इस रोटी को तवे पर ही बेला गया और बिना पलटे एक बार में ही सेंका गया था।

120 किलो आटा,10 किलो मैदा,10 किलो घी का प्रयोग

207 किलो की रोटी बनाने के लिए 120 किलो आटा, 10 किलो मैदा, 10 किलो घी और 67 लीटर पानी को मिलाकर गूंथा गया। 22 लोगों ने मिलकर आटा गूंथा। इसके बाद इस आटे को तवे पर डाल दिया गया। तवे पर 11.25 x 11.25 फीट के गोल आकार में रोटी को बेलकर तैयार किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में दो घंटे लगे। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रोटी को सेंकने की प्रक्रिया शुरू की गई।

1000 ईंटों से बनाया गया था चूल्हा 

1000 ईंटों से बनाया गया चूल्हा, हजार किलो का था तवा

207 किलो आटे की रोटी बनाने से पहले एक हजार ईंटों से चूल्हा तैयार किया गया था। इसके ऊपर एक हजार किलो वजनी लोहे का तवा रखा गया। रोटी को बेलने के लिए 20 फीट लंबा बेलन भी तैयार कराया गया था। साथ ही रोटी को सेंकने के लिए 800 किलो कोयला और कंडे समेत अन्य चीजें भी लगीं।

रोटी बनाने में लगे तीन राज्यों के हलवाई

विश्व की सबसे बड़ी इस रोटी को राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के हलवाइयों ने तैयार किया है। इस रोटी को बनाने में चार से पांच घंटे लगे। इसे बिना पलटे एक तरफ से ही सेंका गया। एक हजार से ज्यादा लोगों ने इस खास रोटी का प्रसाद ग्रहण किया।

Share this:

Latest Updates