Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अज्ञानतावश 13 हजार में बेच दिया 36 करोड़ का मुखौटा, फिर क्या हुआ… 

अज्ञानतावश 13 हजार में बेच दिया 36 करोड़ का मुखौटा, फिर क्या हुआ… 

International news, global News, france news :  देश-दुनिया से समय-समय पर कुछ खबरें ऐसी आती हैं, जो आपको बेहद चौंकाती है। हाल ही में पश्चिमी यूरोप के फ्रांस से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अज्ञानतावश 36 करोड़ की कीमत वाला एक दुर्लभ मुखौटा महज 13 हजार रुपए में बेच डाला। फिर जब सच सामने आया तो क्या हुआ, बताते हैं…

आखिर ऐसा भी क्या है इस मुखौटे में

दरअसल, यह मुखौटा बेहद दुर्लभ है। दुनियाभर के म्यूजियम्स में इसकी संख्या एक दर्जन से भी कम हैं। यह एक पारंपरिक फैंग मुखौटा है, जिसका इस्तेमाल शादियों और अंत्येष्टि के दौरान किया जाता है। हाल ही में एक बुजुर्ग कपल ने इसे एक आर्ट डीलर को बेचा था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही कपल ने आर्ट डीलर पर मुकदमा ठोक दिया। इसकी वजह मुखौटे की कीमत बताई जा रही है। आइये और जानें…

फ्रांस के निम्स का है 80 वर्ष का बुजुर्ग

80 साल का ये बुजुर्ग कपल फ्रांस के निम्स का रहने वाला है। 2021 में घर खाली करने के दौरान उन्हें यह मुखौटा मिला था। जिसके बाद कपल ने उसे बेचने का फैसला किया। उन्होंने आर्ट डीलर से 129 पाउंड ( यानी 13,208 रुपये) में अफ्रीकी मुखौटे का सौदा कर दिया। लेकिन कपल को अंदाजा नहीं था कि उन्होंने जिस मुखौटे को बेचा है, वह काफी दुर्लभ है।

ठोंका धोखाधड़ी का मामला 

आर्ट डीलर को यह अच्छे से पता था कि मुखौटा कितना मूल्यवान है। उसने भी बिना देरी किए कपल से उसे खरीद लिया। रिपोर्ट के मुताबिक इस सौदे के कुछ महीने बाद ही आर्ट डीलर ने मुखौटे को 3.6 मिलियन पाउंड (यानी 36 करोड़ से अधिक) में नीलाम कर दिया। बुजुर्ग कपल को मुखौटे के बेशकीमती होने का पता तब चला, जब उन्होंने अखबार में नीलामी की खबर पढ़ी। फिर क्या था। उन्होंने खुद को ठगा-सा महसूस किया। इसके बाद आर्ट डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दायर कर दिया। बुजुर्ग महिला के मुताबिक यह मुखौटा उनके पति के दादा फ्रांस लेकर आए थे। तब वे अफ्रीका में कोलोनियल गवर्नर थे।

Share this:

Latest Updates