Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राज्य स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन में हेमन्त सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, कल्पना सोरेन होंगी विशिष्ट अतिथि 

राज्य स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन में हेमन्त सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, कल्पना सोरेन होंगी विशिष्ट अतिथि 

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, महिला नेटवर्क की संयोजक-सह-राष्ट्रीय काउंसलर, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ मेरीला मुर्मू, झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, गुमला जिला इकाई, की महिला नेटवर्क सचिव दयावती मिंज और झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, रांची के महासचिव योगेन्द्र तिवारी ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मुख्य अतिथि और कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में देवघर जिले में चार-पांच नवम्बर को आयोजित होनेवाले दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

इन लोगों ने की सीएम से मुलाकात 

इस मौके पर पेंटाकॉस्टेल हॉलीनेस चर्च सोसाइटी ने  17-19 अक्टूबर तक बेथेग्राम, जंगलपुरा, गिरिडीह में आयोजित होनेवाले शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करनेवालों में पेंटाकॉस्टेल हॉलीनेस चर्च सोसाइटी के वाइस प्रेसिडेंट बिशप अनिल रेवेन, रेवेन जेसन मार्की और रेवेन आलोक कच्छप शामिल थे।

Share this:

Latest Updates