Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तीन पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, दिया आमंत्रण        

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से तीन पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, दिया आमंत्रण        

Ranchi news, Jharkhand news, CM hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सपरिवार विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी का दर्शन एवं आशीर्वाद लेने हेतु आमंत्रित किया। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को माता रानी की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट कर  सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा समितियों द्वारा त्योहार के लिए की गयीं तैयारियों की जानकारी से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा के दौरान पूजा समितियों द्वारा प्रशासन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

IMG 20231014 WA0018

पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा : मुख्यमंत्री 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। पूजा समितियां पर्व के दौरान प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुल कर दुर्गा पूजा सम्पन्न करायें।इस अवसर पर रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के श अजीत सहाय, श्री चंचल चटर्जी, जय सिंह यादव, कृष्ण मोहन सिंह, राजन बर्मन, अशोक यादव, कमलेश यादव,  उज्ज्वल तिवारी, विनोद सिंह, संजय सिन्हा गोपू, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मुनचुन राय, अशोक चौधरी, सुनील यादव, बंटी यादव, टी. के. मुखर्जी, वीरेन्द्र प्रसाद, रमेश गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, राजेश ठाकुर, राकेश सिंह, औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के वेद प्रकाश सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20231014 WA0017

Share this:

Latest Updates