Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Sagar kawach : नौसेना ने देश की पूर्वी समुद्री सरहद पर किया तटीय सुरक्षा अभ्यास, जानें क्या है मकसद 

Sagar kawach : नौसेना ने देश की पूर्वी समुद्री सरहद पर किया तटीय सुरक्षा अभ्यास, जानें क्या है मकसद 

National news, National update, Indian nevi exercise, new Delhi news : इंडियन नेवी ने सभी समुद्री सुरक्षा एजेंसियों को शामिल करते हुए दो दिनी व्यापक तटीय सुरक्षा अभ्यास ‘सागर कवच’ आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शनिवार से शुरू किया। यह अभ्यास पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग आफिसर के तत्वावधान में हुआ, जो पूर्वी तटीय रक्षा के भी कमांडर-इन-चीफ हैं। नेवी के इस अभ्यास में भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल, समुद्री पुलिस, मत्स्य पालन, सीमा शुल्क, खुफिया एजेंसियों, बंदरगाह आदि के लगभग 2500 कर्मी शामिल थे। 

समुद्र से उत्पन्न होने वाले खतरे से निपटना है मकसद

नेवी के इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्र से उत्पन्न होने वाले खतरे से निपटने के दौरान तटीय सुरक्षा तंत्र की मजबूती का आकलन करना था। क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के लिए तटरक्षक बल और अन्य तटीय सुरक्षा एजेंसियों की संपत्ति के साथ भारतीय नौसेना के जहाजों को तैनात किया गया था। अभ्यास के दौरान विशाखापत्तनम, चेन्नई और रामनाथपुरम से संचालित होने वाले डोर्नियर विमानों और हेलीकॉप्टरों से व्यापक हवाई निगरानी की गई। इस अभ्यास की विशाखापत्तनम में संयुक्त संचालन केन्द्र (पूर्व) में बारीकी से निगरानी की गयी, जो संचालन के क्षेत्र में सभी तटीय सुरक्षा अभियानों और अभ्यासों के लिए नोडल केन्द्र है। इस अभ्यास में सभी तटीय सुरक्षा हितधारकों के बीच घनिष्ठ समन्वय और तालमेल देखा गया।

Share this:

Latest Updates