Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Uttar Pradesh: प्रयागराज में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Uttar Pradesh: प्रयागराज में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Prayagraj News, Uttar Pradesh news, emergency landing Chita helicopter : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के होलागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को तकनीकी खराबी के चलते सेना के चीता हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। होलागढ़ थाने की पुलिस के मुताबिक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण सेना के चीता हेलीकॉप्टर को होलागढ़ के एक खेत में इंमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। हेलीकॉप्टर को उतरता देखकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को वहां से दूर किया। सेना की इंजीनियरिंग यूनिट तत्काल होलागढ़ पहुंचकर हेलीकॉप्टर में आयी तकनीकी खराबी की जांच की। हेलीकॉप्टर अयोध्या से प्रयागराज आ रहा था। इसी दौरान उसमें कुछ खराबी आ गयी, जिसके बाद उसे इंमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी।

Share this:

Latest Updates