Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Amazing: चोटी बांधी, सिन्दूर लगाया ; फिर दिल्ली मेट्रो में पहुंचा लड़का, जा बैठा लेडीज सीट पर ; फिर क्या हुआ, आइए जानते हैं…

Amazing: चोटी बांधी, सिन्दूर लगाया ; फिर दिल्ली मेट्रो में पहुंचा लड़का, जा बैठा लेडीज सीट पर ; फिर क्या हुआ, आइए जानते हैं…

New Delhi news, national news, Delhi metro, amazing news: दिल्ली मेट्रो में एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप एकदम हैरान रह जायेंगे। इस वीडियो में एक लड़का मेट्रो में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठ जाता है। वह मांग में सिन्दूर और चोटी बांधे हुए है। मेट्रो में घुसा यह लड़का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है। वहां पर पहले से कुछ महिलाएं बैठी रहती हैं। ऐसे में वह एक लड़की को सीट से उठने के लिए कहता है और लड़की के सीट से उठते ही वह वहां जाकर बैठ जाता है। वीडियो में देखा गया कि उसे ऐसा करता देख आसपास के लोग हैरान रह जाते हैं।

वीडियो देख लोगों ने दीं कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़के ने रील बनाने के लिए ऐसा किया है, जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है, उस पर इस तरह के न जाने कितने वीडियो डाले गये हैं। इस वीडियो को अब तक 08 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं और लाखों लोगों ने वीडियो को पसंद भी किया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि अरे भाई तुम वीडियो अच्छी बनाते हो, लेकिन इसे पोस्ट मत किया करो। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि अब बस यही रह गया है।

Share this:

Latest Updates