Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

108 एम्बुलेंस सेवा को हर हाल में सुदृढ़ करें

108 एम्बुलेंस सेवा को हर हाल में सुदृढ़ करें

Jharkhand news, Ranchi news: मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री गम्भीर बीमारी उपचार योजना, आयुष्मान भारत योजना, कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा संचालित अस्पतालों की स्थिति एवं 108 एम्बुलेंस सेवा की अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री गम्भीर बीमारी उपचार योजना तथा आयुष्मान भारत योजना का लाभ राज्य की जनता को वास्तविक और पूर्ण रूप से मिले, यह सुनिश्चित करें। इन स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत जो नये प्रावधान किये गये हैं, उनका पूरा उपयोग हो। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रक्रियाओं में कोई जटिलता न रहे, इसका पूरा ख्याल रखें। राज्य की जनता को चिकित्सा अनुदान का पूरा लाभ सुनिश्चित किये जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी मरीज को नियम के चक्करों में न उलझायें। योजनाओं का लाभ लेने को लेकर कहीं कोई भ्रम की स्थिति न उत्पन्न हो, इस निमित्त प्रक्रियाओं को सरल और सहज बनायें।

108 एम्बुलेंस सेवा की निरंतर शिकायतें मिल रहीं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। राज्य के भीतर 108 एम्बुलेंस सेवा आगामी 15 नवम्बर 2023 तक हर हाल में सुधरनी चाहिए। उक्त तिथि तक सभी एम्बुलेंस पूर्ण रूपेण कार्यरत की  जायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि एम्बुलेंस सेवाओं में लापरवाही पायी गयी, तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। हर हाल में चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करें। एम्बुलेंस सेवा सुचारु रूप से जनता को समय से उपलब्ध होनी चाहिए। संवेदनहीनता किसी भी स्थिति में क्षमा योग्य नहीं होगी। बैठक में पंजीकृत श्रमिक वर्ग के स्वास्थ्य बीमा को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। पंजीकृत श्रमिकों को 05 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिये जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।  बैठक में मुख्यमंत्री के समकक्ष अधिकारियों ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा संचालित नामकुम (रांची), आदित्यपुर (सरायकेला-खरसावां) एवं मैथन (धनबाद) स्थित अस्पतालों  की अद्यतन कार्य प्रगति की रखी। आनेवाले समय में बोकारो एवं देवघर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नये अस्पताल की स्थापना को लेकर भी चर्चा की गयी।

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा सेवा एवं परिवार कल्याण मंत्री  बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग  अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, श्रम विभाग के सचिव राजेश शर्मा, श्रमायुक्त संजीव बेसरा, एमडी एनएचएम श्री आलोक त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates