Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Air Asia के CEO खूब बटोर रहे सुर्खियां, मीटिंग के दौरान कराया शर्टलेस मसाज !

Air Asia के CEO खूब बटोर रहे सुर्खियां, मीटिंग के दौरान कराया शर्टलेस मसाज !

National news, air Asia CEO, national update, New Delhi news : एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडीज इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वजह है उनके एक पोस्ट का सोशल मीडिया पर वायरल होना। इसमें वह शर्टलेस होकर मीटिंग करते नजर आ रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद LinkedIn पर शेयर की है। टोनी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है- एक तनावपूर्ण सप्ताह था। वेरानिता योसेफिन ने मुझे मालिश का सुझाव दिया। मैं इंडोनेशिया और एयर एशिया के मीटिंग के दौरान मालिश कराने के कल्चर को बेहतरीन मानता हूं। इस पोस्ट के बाद इंटरनेट की जनता भड़क गयी। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे अच्छा भी बताया है।

जो साहस दिखाया है, वह काबिले तारीफ है

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “हमें सभी शारीरिक आकारों का जश्न मनाना चाहिए।” यूजर के कहने मतलब था कि फर्नांडीज ने अपने थुलथुले शरीर की परवाह किये बिना शर्टलेस होने का जो साहस दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। शर्टलेस होने के लिए सिक्स पैक होना ही जरूरी नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- “इस बॉस को प्यार करो।” कहने का मतलब, वाकई पोस्ट दिलचस्प है।

Share this:

Latest Updates