Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पलामू के 05 लोगों की मौत, 03 की हालत गम्भीर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पलामू के 05 लोगों की मौत, 03 की हालत गम्भीर

Jharkhand news, Palamu news, Gautam Buddh nagar, yamuna expressway : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 05 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 03 लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग मूल रूप से झारखंड के पलामू के थाना हुसैनाबाद के जपला कचरा गांव के रहनेवाले थे। सभी दुर्गा पूजा के मौके पर दिल्ली से पलामू स्थित घर लौट रहे थे।

इको कार में सवार थे सभी

बताया गया है कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें से 05 की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 03 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को कैलाश हॉस्पिटल जेवर में भर्ती कराया गया है। मरनेवालों में उपेन्द्र बैठा (38), बिजेन्द्र बैठा (36), कांति देवी (30), ज्योति (12), सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा (45) हैं। घायलों में सूरज (16), आयुष (8), आर्यन (10) हैं। सभी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली में रहते थे। बताया जाता है कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय यह हादसा तब हुआ जब शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी। सभी यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली से झारखंड इको कार से जा रहे थे।

Share this:

Latest Updates