Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Chandra grahan :  28-29 की रात लगेगा आंशिक चंद्रग्रहण, देश के सभी स्थलों पर दिखेगा…

Chandra grahan :  28-29 की रात लगेगा आंशिक चंद्रग्रहण, देश के सभी स्थलों पर दिखेगा…

National news, National update, New Delhi news, chandra grahan : देश में 28-29 अक्टूबर की रात आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। ग्रहण मध्यरात्रि के आसपास देश में सभी स्थानों पर दिखाई देगा। ग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, आस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर तथा दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा। 

रात 1:05 बजे शुरू, 02 : 24 बजे समाप्त 

ग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात को 01 बजकर 05 मिनट पर शुरू होकर 02 बज कर 24 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण 07 सितम्बर, 2025 को होगा, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दिखाई देने वाला आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवम्बर, 2022 को था, जो पूर्ण ग्रहण था।

कब घटित होता है चंद्र ग्रहण…, आइए जानें

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता है, जब सूर्य एवं चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तथा ये तीनों एक सीधी रेखा में अवस्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत्त हो जाता है तथा आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता है जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता है।

Share this:

Latest Updates