Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इन दिनों गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है टीम इंडिया का पूर्व कोच, खुद से किया बड़ा खुलासा, आप भी जानें

इन दिनों गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है टीम इंडिया का पूर्व कोच, खुद से किया बड़ा खुलासा, आप भी जानें

National news, international news, cricket news, former cricketer Greg Chapel, former team India coach,  Australia cricketer : टीम इंडिया के पूर्व कोच और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रेग चैपल गंभीर आर्थिक संकटों से जुझ रहे हैं। इस समय ग्रैग चैपल की वित्तीय स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। इस बारे में स्वयं ग्रैग चैपल ने जानकारी दी है। चैपल ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बताया। बता दें कि चैपल टीम इंडिया के कोच की जिम्मेदारी साल 2005-07 तक संभाल चुके हैं।

नहीं जी रहा हूं लग्जरी लाइफ : ग्रैग चैपल

स्थानीय मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में ग्रैग चैपल ने कहा कि मैं बेहद खराब स्थति में नहीं हूं पर मै कोई लग्जरी जीवन व्यतीत नहीं कर रहा हूं। कहने का मतलब की किसी तरह से मेरे जीवन की गाड़ी चल रही है। काफी लोग सोचते होंगे कि हमने क्रिकेट खेला है तो इसलिए हम लग्जरी लाइफ जीते हैं। लेकिन मैं अपने प्रशंसकों और दुनिया के लोगों को बता देना चाहता हूं कि मैं यह बातें कह कर गरीबों का रोना नहीं रो रहा हूं। लेकिन मेरी माली स्थिति खराब है। आज के क्रिकेटरों को जो फायदा मिल रहा है, वह हमें नसीब नहीं हो रहा है। मीडिया में ग्रैग चैपल की खबर वायरल होने के बाद उनके चाहने वालों ने उनकी मदद के लिए एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है, जिससे की उनके लिए कुछ पैसे जुटा जा सकें। 

Share this:

Latest Updates