Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इंद्रेश कुमार ने कहा- पीओके भारत का, पाकिस्तान दखल देना बंद करे 

इंद्रेश कुमार ने कहा- पीओके भारत का, पाकिस्तान दखल देना बंद करे 

Lucknow news, UP news, Uttar Pradesh news, Indresh Kumar, pok, national news : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक प्रचारक इन्द्रेश कुमार ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का है। पाकिस्तान वहां जबरिया दखल देता है। उसे पीओके में दखल नहीं देना चाहिए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे इन्द्रेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में यह मत व्यक्त किया।

बंटवारे के समय pok भारत का हिस्सा था

उन्होंने कहा भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त पीओके का भू-भाग भारत का हिस्सा था। तत्कालीन सरकार की गलती से पीओके के भू-भाग पर पाकिस्तान का कब्जा हो गया। 1947 में पाकिस्तान ने उस पर कब्जा कर लिया। हम भारतीय आज भी पीओके के नागरिक को अपना मानते हैं। पीओके के सभी नागरिक भारतीय हैं। उल्लेखनीय है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार आजकल देश में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। वो इसी यात्रा के सम्बन्ध में लखनऊ आये थे।

Share this:

Latest Updates