Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bihar – Jharkhand: लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स ने भर्ती लेने से किया इनकार, फिर रिम्स रांची भेजा, क्योंकि…

Bihar – Jharkhand:  लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स ने भर्ती लेने से किया इनकार, फिर रिम्स रांची भेजा, क्योंकि…

चारा घोटाले के सजायाफ्ता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स ने भर्ती लेने से इंकार कर दिया है। लालू को रांची स्थित रिम्स वापस भेजा जा रहा है। वे अपराहन 3:00 बजे रांची आ जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एम्स में जांच के बाद लालू को भर्ती करने के लायक नहीं माना। इसलिए उन्हें रिम्स वापस भेजा जा रहा है। मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे लालू प्रसाद विशेष विमान से रांची से दिल्ली लाये गये थे। उन्हें पुलिस की कस्टडी में भेजा गया था।

एम्स की रिपोर्ट में स्थिति ठीक बताई गई

रात को ही लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की पूरी जांच की गई। कहा जा रहा था कि उनके किडनी में क्रेटनीन का लेवल बढ़ गया है। इसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है, लेकिन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एम्स में उन्हें ठीक-ठाक पाया गया। लालू प्रसाद कल रात एम्स की इमरजेंसी पहुंचे थे। वहां कुछ घंटे उन्हें निगरानी में रखा गया था और जांच की गई थी। इसके बाद रात को ही इमरजेंसी से उन्हें छुट्टी दे दी गई।

मंगलवार को रेफर किए गए थे

बताते चलें कि मंगलवार को रिम्स में डॉक्टर और प्रबंधन की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजे जाने अनुमति दी गई थी। उसके बाद जेल की ओर से आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद लालू प्रसाद यादव को जेल भेजा गया था। लालू चारा घोटाला के पांचवें मामले में 5 वर्ष के लिए रांची की होटवार जेल में सजायाफ्ता हैं। तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Share this:

Latest Updates